Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026:

स्वायत्त शासन विभाग (DLB), राजस्थान ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के कुल 24,752 पदों पर भर्ती (Advt. No. 01/2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
यदि आप राजस्थान के मूल निवासी हैं और बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी का अवसर तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) की आवश्यकता नहीं है.
इस लेख में आपको राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे— आवश्यक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, अनुभव प्रमाण पत्र के नियम और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से मिलेगी.
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: Highlights
- विवरण जानकारी
- विभाग का नाम। स्वायत्त शासन विभाग (Department of Local Bodies, Rajasthan)
- पद का नाम। संविदा सफाई कर्मचारी (Safai Karmchari
- विज्ञापन संख्या। 01/2026
- कुल पद। 24,752 पद (Non-TSP: 24,277 | TSP: 475)
- नौकरी का प्रकार। संविदा / Contract Basis
- आवेदन का माध्यम। ऑनलाइन (SSO Portal / LSG Portal)
- आधिकारिक वेबसाइट। lsg.rajasthan.gov.in
- चयन प्रक्रिया। कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली (Computerized Lottery System)
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 27 जुलाई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अगस्त 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- आयु सीमा गणना की तिथि: 01 जनवरी 202
Eligibility Criteria (पात्रता एवं योग्यता)
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
- इस भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय नहीं की गई है. आठवीं या दसवीं पास होना अनिवार्य नहीं है.
2. अनुभव (Work Experience):
- अभ्यर्थी के पास राजस्थान के किसी भी नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका), सरकारी विभाग या अधिकृत ठेकेदार/एजेंसी में न्यूनतम 1 वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.नोट: अनुभव प्रमाण पत्र 1 अगस्त 2026 के बाद का सत्यापित होना चाहिए.
3. मूल निवास (Domicile):
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है.
4. आयु सीमा (Age Limit):
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- (आरक्षित श्रेणियों जैसे SC, ST, OBC, MBC, EWS और महिलाओं को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 से 10 वर्ष की छूट देय होगी।)
Application Fee (आवेदन शुल्क)
- सामान्य (General / UR): ₹600/-
- OBC / EWS / SC / ST / PwD (राजस्थान निवासी): ₹400/-
- भुगतान का प्रकार: One Time Registration (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क भुगतान।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
- राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (Interview) नहीं होगा।
- Computerized Lottery System: पात्र अभ्यर्थियों का चयन राज्य सरकार के आईटी विभाग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर की मदद से श्रेणीवार और निकायवार लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।
- वरीयता (Preference): संबंधित नगरीय निकाय में कार्य कर चुके अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- Document Verification: लॉटरी में चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल जांच की जाएगी।
- आधार कार्ड एवं जन आधार कार्ड
Documents Required (आवश्यक दस्तावेज)
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:
- 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
- राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर
- मोबाइल नंबर एवं SSO ID
How to Apply Online for Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026?
- सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- अपनी SSO ID और Password से लॉगिन करें।
- Recruitment Portal विकल्प का चयन करें।
- Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- अपनी केवल एक ही नगरीय निकाय (ULB) का चयन करें, जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, अनुभव प्रमाण पत्र विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Important Links
- Official Notification PDF: [Click Here]
- Online Application Link: [Click Here]
- Official Website: lsg.rajasthan.gov.in
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
Ans: इस भर्ती के तहत कुल 24,752 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Q2. क्या इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा होगी?
Ans: नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन केवल कंप्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।
Q3. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
Ans: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।
Q4. क्या एक अभ्यर्थी एक से अधिक निकायों में आवेदन कर सकता है?
Ans: नहीं, अभ्यर्थी को केवल एक ही नगरीय निकाय का चयन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
👍👍